5 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 4 February 2019

5 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपके पराक्रम एवं साहस में वृद्धि रहेगी, बोले गए शब्दों व क्रोध पर काबू ही रखें। शत्रु पर विजय आसानी से प्राप्त होगी। व्यापारी व नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे आरोग्य की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको अच्छे मित्रों से संयोग व सहयोग मिलेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति थोड़े परिश्रम से ही मिलेगी। किसी उलझन या समस्या का समाधान सफलता के साथ होगा। परीक्षा में सफलता मिल सकती है, पढ़ाई और अभ्यास थोड़ा बढ़ाएं।

मिथुन राशिफल—आज के दिन अपने नजदीकी लोगों से विश्वासघात या परेशानी हो सकती है। महत्व की वस्तुओं व कागज़ों को सम्भाल कर रखें। शत्रुओं से समाधान या समझौता हो सकता है पर उसमें नुकसानी का खतरा रहेगा।

कर्क राशिफल— आज आपकी मित्रजनों से मिलन-मुलाकात बढ़ेगी एवं सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई धार्मिक-मंगलकार्य करने की सोच रहे हैं तो इच्छापूर्ति हो सकती है। मुकदमेबाजी में आपकी विजय निश्चित है आ रही है।

सिंह राशिफल— आज आपको व्यापार, वायदा बाजार, व शेयर-सट्टे में लाभ हो सकता है, लेकिन आप अपनी दीर्घदृष्टि एवं अनुभव के आधार पर ही यह साहस करें। जीवनसाथी से लगाव के साथ स्नेह-प्रेम बढ़ेगा। संतति से सम्मान व आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप व्यवसाय में पूर्ण ध्यान लगाएंगे। वैकल्पिक व्यापार के रास्ते भी ढूढेंगे। विरोधी या शत्रु पक्ष से समाधान के समाचार मिलेंगे। घर-परिवार के साथ कहीं खाने-पीने या घूमने का आयोजन कर पाएंगे, आनन्द प्राप्त होगा।

तुला राशिफल— आज व्यापार की दौड़धूप में आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी, भोजन असंतुलित होने से कब्ज़ व कुक्षी पीड़ा का अनुभव हो सकता है। संतान को लेकर कष्ट रहेगा, उन्हें धन हानि या मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल— आपका दाम्पत्य-जीवन यादगार व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी, जहां पति-पत्नी के सम्बन्धों में दरार है वहां किसी नजदीकी व मध्यस्थ व्यक्ति से समाधान हो सकेगा। मैत्री-करार में आप सावधानी रखें।

धनु राशिफल— आज आप शारीरिक एवं मानसिक अस्थिरता में धर्म का सहारा अवश्य प्राप्त करें। पुराने रोग से परेशानी बढ़ेगी। उद्योग-धन्धे पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करना होगा, व्यापार में लोभ-लालच में ना पड़ें।

मकर राशिफल— आज व्यवसाय में साझेदारी से लाभ रहेगा, एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा। मनोवांछित कार्यों में विघ्न या अड़चन नहीं आएंगे। आर्थिक दृष्टि से समय फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— आज आप रेलवे या कहीं यातायात के स्थल पर हैं, तो कोई वस्तु चोरी या खोज जा सकती है, सतर्क रहें। घर या कार्यालय पर नौकर लोग हैं तो उनसे आज परेशानी हो सकती है। पुराने रोग अपना प्रभुत्व दिखाएंगे।

मीन राशिफल— आज आपको नौकरी, व्यापार-धन्धा और उस से सम्बन्ध के कार्य में सफलता मिलेगी। दैनिक व्यापार में प्रतिस्पर्धा, वाद-विवाद में जय और विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। धार्मिक कार्य में रूचि रहेगी एवं परोपकार व दान-धर्म के कार्य में प्रसन्नता रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad