लखनऊ। प्रदेश सरकार ने देर रात चुनाव के मद्देनज़र नौ जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। साथ ही बरेली के एडीजी जोन प्रेम प्रकाश को हटाकर कानपुर में एडीजी जोन बनाया गया है। अविनाश चंद्र एडीजी कानपुर जोन को एडीजी बरेली जोन,हरीश चंद्र एसपी अभिसूचना अयोध्या से एसपी औरैया,त्रिवेणी सिंह एसपी औरैया को एसपी आजमगढ़,बबलू कुमार एसपी आजमगढ़ से सेनानायक 4 पीएसी प्रयागराज, प्रमोद कुमार एसपी अभिसूचना वाराणसी से एसपी देवरिया, एन कोलाची एसपी देवरिया से एसएसपी बुलंदशहर ,प्रभाकर चौधरी एसएसपी बुलंदशहर से एसपी रेलवे झांसी, अमित कुमार एसपी बलरामपुर को एसपी मीरजापुर ,अनुराग आर्य एसपी अमेठी को एसपी बलरामपुर ,राजेश कुमार एसपी एलआईयू बरेली को एसपी अमेठी ,विपिन्न कुमार मिश्र एसपी मीरजापुर को एसपी एलआईयू वाराणसी, नितिन तिवारी एसएसपी प्रयागराज को एसएसपी मेरठ , अतुल शर्मा उप निदेशक यातायात लखनऊ को एसएसपी प्रयागराज व अखिलेश कुमार एसएसपी मेरठ को डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती दी गई है।
Post Top Ad
Wednesday, 20 February 2019
9 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 15 आईपीएस अफसरों के तबादले
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment