अब इस शहर में अपनी मर्जी से नहीं डलवा सकेंगे पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने तय की मात्रा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 9 February 2019

अब इस शहर में अपनी मर्जी से नहीं डलवा सकेंगे पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने तय की मात्रा

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पुरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। बर्फबारी से होने वाली आपने अनेकों परेशानियों के बारे में सुना होगा लेकिन हम आपको देश के उस शहर के बारे में बताने जा रहे है जहां पेट्रोल-डीजल की मात्रा तय कर दी गई है। देश का यह शहर है जम्‍मू और कश्‍मीर का श्रीनगर। जी हां, ईंधन की कम आपूर्ति से निपटने के लिए श्रीनगर के प्रशासन ने शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने निर्देश दिए है कि एक दिन में एक वाहन में सिर्फ 3 लीटर पेट्रोल ही डाला जाए। साथ ही डीजल की भी मात्रा तय कर दी है। अब श्रीनगर के पेट्रोल पंपों से रोजाना केवल 10 लीटर डीजल ही एक वाहन में डाला जा सकेगा।

बता दें कि जम्‍मू -कश्‍मीर में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। इससे यहां के राजमार्ग में आवाजाही बंद है। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों में हिमस्खलन और कई स्थानों पर हिमपात हुआ है। गुरुवार को जवाहर सुरंग के पास हुए हिमस्खलन में एक पुलिस चौकी इसकी चपेट में आ गई। इसमें 10 लोग लापता हो गए। राहत दल ने एक हिमस्खलन के मलबे से एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित दो लोगों को बचा लिया। लापता लोगों में छह पुलिसकर्मी, दो अग्निशमन सेवा के कर्मचारी और दो कैदी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad