थाने मे जा कर बोला कि दोनों को काट डाला है, लाश घर में पड़ी है | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 5 February 2019

थाने मे जा कर बोला कि दोनों को काट डाला है, लाश घर में पड़ी है

आगरा। मनसुखपुरा के गांव बड़ापुरा में मंगलवार की शाम एक युवक ने पत्नी और उसके आशिक को फावड़े से काट डाला। दोहरे हत्याकांड के बाद पति खुद ही थाने पहुंच गया। उसके कपड़े खून से सने थे। हाथ खून से लाल हो रहे थे। पुलिस से बोला कि दो लोगों को मार डाला। लाश घर में पड़ी हैं। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। उसे हिरासत में लिया। उसके बाद घटना स्थल पर आई।

घटना शाम करीब चार बजे की है। ऋषि कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। पिछले पांच-छह साल से बाहर है। छुट्टी में गांव आता जाता है। तीन बच्चे हैं। पत्नी लक्ष्मी(30) के साथ बड़ी बेटी खुशी(08) गांव में रहती है। बेटा अंशु और बेटी गुंजन राजाखेड़ा में दादा-दादी के साथ रहते हैं। ऋषि कुमार दोपहर को थाने पहुंचा। कपड़े खून से सने हुए थे। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी लक्ष्मी का राजाखेड़ा निवासी दीपक से अफेयर चल रहा था। इस बात पर पहले कई बार क्लेश हुई थी। पत्नी हर बार उसकी कसम खाकर यह भरोसा दिला देती थी कि वह बेवजह शक करता है। सुबह वह वापस लौटने की कहकर घर से निकला। दोपहर को अचानक घर पहुंच गया।

दीपक उसके घर पर मौजूद था। यह देख उसका पारा चढ़ गया। उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। फांवड़ा उठाकर दीपक पर प्रहार किया। पत्नी बीच में आ गई। लहूलुहान हो गई। फिर उसने दोनों के गले काट दिए। इसके बाद खुद ही थाने आ गया। ऋषि का इकबालिया बयान सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। एक टीम तत्काल गांव में आई। खून से सना फावड़ा घर में ही मिला। अंदर लक्ष्मी और दीपक के खून से लथपथ शव पड़े थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad