ए माँ, आ, सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 February 2019

ए माँ, आ, सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे

ए माँ तेरी याद बहुत आती हैं हमे
अब तो तेरी दुआएं ही बचाती हैं हमे
अपने क़दमों की हमे जन्नत दे दे..
सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे

हम सबको अकेला तू क्यों छोड़ गयी
अपने बच्चों का दिल क्यों तोड़ गयी
आ माँ हम सब को वो चाहत दे दे
सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे

ए – माँ तेरी जुदाई, अब अक्सर रुलायेगी
तेरा गुस्सा करना, तेरी वो बातें अब सताएगी
ए माँ हमे अपनी ममता की दौलत दे दे
सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे

अब साया कौन सा ठहरेगा सर पर
कैसे आएगी अब रौनक घर पर
ए माँ, आ हमे जीने की हसरत दे दे
सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे

 

-Azeem

The post ए माँ, आ, सीने से लगाके इस दिल को राहत दे दे appeared first on Shayari.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad