जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चंदेरकोट के पास एक वाहन के सड़क से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीता शर्मा ने बताया कि रामबन से राजगढ़ जा रही एक टैक्सी (सूमो) चालक के नियंत्रण खो देने के कारण सड़क से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस से मिनी जानकारी के अनुसार सूमो (जेके14बी-0369) में सवार 15 लोग चंद्रकोट से राजगढ़ जा रहे थे। एक तीखे मोड़ पर सूमो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा कुंदा नाले में जा गिरी। खाई गहरी होने के कारण सूमो के नीचे पहुंचने तक परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रामबन भर्ती कराया गया। राजगढ़, रामबन जिले का दूरदराज का तहसील है, जो लिंक रोड के जरिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है।
No comments:
Post a Comment