17 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 16 March 2019

17 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आप अधिकतर अपने दैनिक व्यवसाय व व्यापार में व्यतीत करेंगे। आप पारिवारिक सुख-सुविधाओं के साधना आदि यदि खरीदना चाहते हैं तो वह आसानी से एवं कम दाम में खरीद पाएंगे। कुटुंब-परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपको व्यापार में थोड़ी चिन्ता सताएगी तथा आय की जगह पर व्यय अधिक होने की आशंका भी रहेगी। परिवार के बारे में हो रही फिजूल की बातों पर अनावश्यक झगड़े से दूर रहना पसंद करें। मानसिक शान्ति रखें।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको अपनी धर्मपत्नी का पूरा साथ मिलेगा जो आपको जीने की पूरी उम्मीद एवं उत्साह देगा। आज आप शेष महत्वपूर्ण कार्य बिना अड़चन या विघ्न के संपन्न कर पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल— आपका आज का दिन सुखद ही व्यतीत होगा। शारीरिक व मानसिक शान्ति बनी रहने से नई योजनाएं भी साकार करने में सिद्धि मिलेगी। पारिवारिक तालमेल बना रहेगा। यदि व्यवसाय के बारे में संतति से कुछ विचार-विमर्श करना चाहते हैं तो बात आगे बढ़ेगी।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपको सफलता तथा यश की प्राप्ति करवाने में सहायभूत होगा। यदि कोई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं हैं तो आज परिणाम आपकी ओर मुड़ेगा। आज का दिन आपको थोड़े कष्ट के साथ-साथ सुख की अनुभूति भी करवाएगा।

कन्या राशिफल— आज आपकी स्वयं की गलतियों से समाज में मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अनावश्यक व्यय की सम्भावना आपको परेशानी देगी। आपके शेष कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं हो पाने से आर्थिक व्यय अधिक होगा।

तुला राशिफल— आज आपका दिन हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। प्रवास या यात्रा का आयोजन सफलता के साथ पूर्ण कर पाएंगे। आपको एक तरह की नई ऊर्जा का अनुभव होता नजर आएगा। नए उत्साह के साथ-साथ सुख एवं आनन्द की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप अपने खर्च पर पूर्ण काबू बना कर रखें क्यूंकि आय के स्थान पर व्यय की स्थिति अधिक हो सकती है। आज के दिन हो सके तो आप किसी के भी भलाई के कार्य में हस्तक्षेप न करें, आपके लिए अच्छा होगा।

धनु राशिफल— आज के दिन आपको उचित व रुचिकर भोजन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने की शीघ्र उम्मीद की जा सकती है। संतति से सम्मान मिलेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको थोड़ी बैचेनी से महसूस होगी, मानसिक अशान्ति का माहौल पुरे दिन सताता रहेगा। आय के सामने व्यय अधिक होने की वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दैनिक व्यवसाय में मुनाफा कम होगा।

कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपको थोड़ा कष्ट एवं निराशा दे सकता है। आप अपनी योजनाओं व शेष कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं कर पाने से मानसिक बोझ महसूस करेंगे। कहीं पर आपको पराधीनता का अहसास भी होगा। अपने स्वास्थ्य को संभालना होगा।

मीन राशिफल— आज के दिन आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों व वांछित वस्तुओं की प्राप्ति होने में पुष्टि मिलेगी। आपकी शारीरिक स्थिति योग्य रहेगी एवं घरेलु रोगों में राहत रहेगी। पूरा दिन आपका आरोग्य अच्छा रहेगा एवं मन भी शान्त रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad