19 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 18 March 2019

19 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन नए कार्य प्रारम्भ करने के लिए शुभ है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से भेंट हो सकती है। पर्यटन के लिए मित्रों व परिवारजनों के साथ योजना बना सकेंगे। मन में प्रसन्नता छायी रहेगी। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल— आज आपका व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की सम्भावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में न फंसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। असंयमित व अविचारिय वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है तथा किसी प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विशेषकर स्त्रीमित्रों से आज लाभ हो सकेगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ो से लाभ होने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता है। आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए अनुकूलता व प्रतिकूलता का मिश्रफल लेकर आएगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। धन के निरर्थक व्यय से संभलकर ही चलिएगा। सेहत को संभालें।

कन्या राशिफल— आज आपकी शारीरिक स्थिति थोड़ी नाजुक रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिन्ता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिन्ता होगी। आपको आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा प्रतीत होगा। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी।

तुला राशिफल— आज आपका दिन व्यावसायिक और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लम्बी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर सकेंगे। यदि आप व्यापार के साथ जुड़े हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी, तथा आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज मेहनत की अपेक्षा कम परिणाम मिलने पर भी आप दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी कहा जा सकता है। आर्थिक रूप से अधिक लाभदायी रहेगा, किन्तु साथ-साथ व्यय भी अधिक हो सकता है। दूर-सुदूर के लोगों से सन्देश-व्यव्हार से लाभ होगा। खांसी, ज्वर जैसे रोग सताते रहेंगे।

मकर राशिफल— आज आप अपनी वाणी पर संयम रखिये, इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक वस्तु, घटना व व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर अधिक संयम रखें।

कुम्भ राशिफल— आज आप दैनिक कार्यों से छूटकर बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजनों और मित्रों का भी इन प्रवत्तियों में समावेश करेंगे, जो की उनके लिए आनन्दप्रद रहेगी।

मीन राशिफल— आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य दिखाई देंगे। आपके स्वाभाव में उग्रता व क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। परिवार में किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखने की सलाह है। आपके अहम् को कोई चोट न पहुंचाए इसका भी ध्यान रखिये।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad