470 करोड़ में से एक महिला के साथ होता है ये अजूबा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 16 March 2019

470 करोड़ में से एक महिला के साथ होता है ये अजूबा

ह्यूस्टन। आपने अब तक कभी एक साथ छह बच्चों के पैदा होने की बात सुनी है। ये अजूबा हुआ है, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के टेक्सास शहर में। यहां के एक अस्पताल में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है। महिला के छह बच्चे पैदा होने से महिला और उसका परिवार समेत डॉक्टर भी हैरान हैं। महिला और उसके सभी छह बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि अस्पताल में उन्हें अभी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार एक साथ छह बच्चों को जन्म देने की घटना लगभग अजूबा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला ने छह बच्चों को तीन सेट में जन्म दिया है। शुरू के दो सेट में जुड़ा बेटे पैदा हुए और तीसरे सेट में जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं। टेक्सास के समय अनुसार महिला ने इन बच्चों को शुक्रवार सुबह 4:50 बजे से 4:59 बजे के बीच में जन्म दिया है। छह बच्चों को जन्म देनी वाली महिला थेल्मा चिका (Thelma Chiaka) पूरी तरह से स्वस्थ है। इस अजूबे से महिला और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। साथ ही अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टॉफ के लिए भी ये एकदम नया अनुभव है। अस्पताल में मौजूद सभी कर्मचारी व अन्य मरीजों के रिश्तेदार भी एक साथ पैदा हुए छह बच्चों को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पैदा हुए छह बच्चों का वजन 1 पौंड 12 औंस (करीब 794 ग्राम) से लेकर 2 पौंड 14 औंस (लगभग 1.3 किलो) तक है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का स्वास्थ सामान्य है और उन्हें फिलहाल अतिरिक्त देखभाल के लिए नवजात गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार एक साथ छह बच्चे पैदा होने के मामले दुनिया भर में बहुत कम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि 4.7 बिलियन (470 करोड़) महिलाओं में से एक महिला एक साथ छह बच्चों को जन्म देती है। इसलिए ये किसी अजूबे से कम नहीं है।

: Advertisement:

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad