मेष राशिफल— आज का दिन आपको थोड़ा मुश्किलों के साथ व्यतीत करना पड़ेगा। आज आपको आर्थिक एवं मानसिक परिस्थिति पर पूरी तरह सावधानी रखनी पड़ेगी। मान-सम्मान एवं द्रव्य की हानि ना हो, उसके लिए भी जागृत रहन होगा।
वृषभ राशिफल— आज के दिन आप व्यवसाय के क्षेत्र में थोड़ी हिम्मत के साथ पुरुषार्थ करके अपने पराक्रम को सफल बना सकेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को बड़ी सफलता के साथ पूर्ण कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण महत्वपूर्ण रहेगा एवं शान्ति रखनी होगी।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आपके लिए सभी प्रकार से सुखदायक, आनन्द, एवं उत्कर्ष व्यतीत हो सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाए तो दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण कर होने में अधिक मेहनत नहीं होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
कर्क राशिफल— आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा, पूरा दिन आनन्द एवं शान्ति के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप अपने रुके हुए कार्य सफलता के साथ पूर्ण कर पाएंगे। जीवनसाथी से सुखद एवं खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। मानसिक स्थिति थोड़ी चिन्ताग्रस्त होगी तथा कार्य में मन न लगने से भी थोड़ी अशान्ति दिखाई देगी। परिचितों एवं स्नेहीजनों से बिना किसी कारण संबंध में गिरावट आएगी।
कन्या राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायक गुजरेगा। व्यावसायिक उन्नति होगी, जो आपको आर्थिक लाभ के रूप में दिखाई देगी। मनोकांक्षाओं की पूर्ति शीघ्र ही मालूम होगी। यदि आज उचित परिश्रम किया तो जो कठिन कार्य थे वे भी सफल हो पाएंगे।
तुला राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ी व्यग्रता के साथ एवं कष्टदायक व्यतीत हो सकता है। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी चिन्ताग्रस्त होगी तथा कार्य में मन नहीं लगने से थोड़ी अशान्ति का माहौल रहेगा। पुराने रोग अपना प्रभुत्व दिखा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप धर्म से जुड़े दिखाई देंगे। संतान के लिए कोई धार्मिक जाप-हवनादि करवाना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। भाग्यवर्धन के शुभ अवसर प्राप्त होते दिखाई देंगे। सार्वजनिक कार्य में यश मिलेगा।
धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्ष के साथ प्रारम्भ होगा। आप परिश्रम से अधिक से अधिक कठिनता भरे कार्य करने की तैयारी रखें। वांछित वस्तु की प्राप्ति होने में विलम्भ हो सकता है। आर्थिक आदान-प्रदम में सतर्कता रखें।
मकर राशिफल— आज का दिन आपको अनेक प्रकार की उम्मीद व सफलता प्रदान करेगा। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। भाग्योदय में वृद्धि होने से रुके हुए कार्य शीघ्र संपन्न होंगे।
कुम्भ राशिफल— आज अनिष्ट वातावरण, अशान्त परिस्थिति एवं व्यथितता आपको अधिक ही सताएंगे। आज के दिन यदि आप कोई शुभ कर्म करने जा रहे हैं तो सावधानी रखें, क्यूंकि समय आपके विपरीत ही रहेगा।
मीन राशिफल— आज आपका दिन इच्छानुसार गुजरेगा तथा मनोकांक्षा पूर्ण होने में अधिक सुगमता मिल पाएगी। चित्त की शुद्धि रहेगी तथा शुद्ध विचार के जरिये निराशा को दूर कर पारिवारिक कार्यों को अग्रता देंगे।

No comments:
Post a Comment