मेष राशिफल— आज के दिन आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा; ज्ञान, बल, शील और नम्रता से आपकी एक अलग पहचान हो सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी तथा सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। दांपत्यजीवन में पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी।
वृषभ राशिफल— यदि आप साझेदारी से व्यापार में जुड़े हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है, व्यापार में संतोष रहेगा। राजकीय क्षेत्र जुड़े हैं तो मान-सम्मान बढ़ेगा एवं सामूहिक कार्यों में अग्रता रहेगी। सामान्य रोगों में शान्ति बनी रहेगी।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आपको शुभ फल प्राप्ति हेतु परिश्रम का सूचन करेगा। यदि व्यवसाय में आगे बढ़ना है तो पुरुषार्थ एवं योग्य पराक्रम करना जरूरी होगा। विद्यार्थी तथा प्रतिस्पर्धा के छात्रों को आज अपने विचारों के अनुकूल सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल— आज आप संपत्ति या कुटुंब को लेकर थोड़े व्यस्त या चिन्तित रहेंगे। पड़ोसी से अनबन हो सकती है, वैसे सामान्य तौर पर भी आप अपनी जिह्वा-शब्दों पर पूर्ण काबू रखें। शारीरिक स्थिति में पुराने रोगों से परेशानी रहेगी; मुहांसे, दाद जैसी समस्याएं आपको सताएंगी।
सिंह राशिफल— नए वस्त्र या आभूषण की आकांक्षा होगी तो आज अवश्य पूर्ण होगी। मित्रों एवं बंधुओं से भेंट होगी, साथ में मित्रता भी प्रगाढ़ होगी। आपकी लेखन कार्य में अभिरुचि महत्वपूर्ण रहेगी। शिक्षा तथा शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा एवं अधिक सफलता भी मिल सकती है।
कन्या राशिफल— दैनिक व्यापार में थोड़ी सतर्कता रखकर आगे बढ़ें, हो सके तो व्यापार में बड़े साहस करने की जगह संतोष रखें और समझदारी से आगे बढ़ें। नौकरी पेशा वर्ग में कार्य की सफलता रहेगी। स्वरोजगार कर रहे व्यक्तियों को रोजगार में मध्यम लाभ रहेगा।
तुला राशिफल— आज आप अपनी सर्वशक्ति कारोबार एवं प्रगति के पथ पर लगाएंगे, दूसरे शब्दों में कहें तो आपका केंद्र आज सिर्फ धन कमाना या बचत पर ही होगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में कोई नया ऑर्डर मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल— आज आपको उद्वेग एवं मानसिक चिन्ता से परेशानी बढ़ेगी। व्यवसाय में लोभ-लालच से हानि हो सकती है। परिचितों से अनावश्यक झगड़ा रोकें। हो सके तो मानसिक शान्ति बनाये रखें एवं बातचीत करने में अधिक सावधानी रखें।
धनु राशिफल— तबादला या उच्चपद की प्राप्ति हेतु प्रयत्न कर रहे हैं तो कार्य संपन्न होगा। व्यापार में कुछ नए साहस करेंगे, जिनमें मुनाफा हो सकता है। यदि व्यापार में आप ज्यादा निवेश करना चाहते हैं तो पहले बाजार का रुख देखें फिर आगे बढ़ें।
मकर राशिफल— कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारी को सोच-समझकर ही स्वीकार करें। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो अधिकारी आपके कार्य से असंतुष्ट रहेंगे। कॉलेज के छात्र अपना पूर्ण समय अध्ययन की ओर ही दें, प्रेम-प्रसंग से दूर रहना उचित ही होगा।
कुम्भ राशिफल— आज घर तथा परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पूरी ऊर्जा व जोश के साथ व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परामर्श एवं विवेक-बुद्धि से व्यापार को आगे बढ़ा पाएंगे, उन्नति होगी।
मीन राशिफल— आज के दिन आपके मन उत्साह तथा उमंग का आभाव रहेगा। किसी के दुर्व्यवहार से मन अशान्त रहेगा। यात्रा में हानि व असुविधा हो सकती है, सतर्क रहें। जहाँ-तहँ रिश्तेदारों व मित्रों से विवाद या अनबन हो सकती है।

No comments:
Post a Comment