8 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 7 March 2019

8 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्ष के साथ प्रारम्भ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छी तरह संभालें व खानपान में सावधानी रखें। व्यापारिक कार्यों में थोड़ी मंदी से माहौल की आशंका रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य आज न करें वही अच्छा है।

वृषभ राशिफल— आज आप पूरी प्रसन्नता के साथ दिन गुजरेंगे। स्नेही-सम्बन्धियों-मित्रों से सहकार बना रहेगा। व्यापार में तेजी की अपेक्षा की जा सकती है एवं पराक्रम तथा पुरुषार्थ के जरिए दैनिक व्यापार को आगे भी बढ़ा पाएंगे। अनुकूल वातावरण रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपको अपने अधिकारों एवं इच्छित कार्यों व सफलता, यश प्रदान कराने वाला होगा। व्यापार-वाणिज्य में उत्साह के साथ आय बढ़ाने में उत्सुकता रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहकार मिलेगा। मानसिक शान्ति बनी रहेगी।

कर्क राशिफल— आज के दिन आप अपनी प्रतिष्ठा, यश एवं कीर्ति में वृद्धि प्राप्ति हेतु समय अधिक व्यतीत करेंगे। यदि धार्मिक या परोपकारीय कर्म के बारे में आप सोच रहे हैं तो आज का दिन आपको पूरा मौका देगा। सत्कर्मों में आपकी रुचि अधिक ही रहेगी।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको थोड़ा सम्भल कर चलना होगा। मानसिक अनेक यातनाओं का सामना करने की हिम्मत रखें। कार्य में मन नहीं लगने से जरूरी काम आज ना करें, निराशा सा मन रहेगा। आर्थिक स्थिति पर योग्य ध्यान न रखा गया तो अपव्यय हो सकता है।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपका भाग्योदय एवं आंतरिक ऊर्जा के साथ बीतेगा। सुख एवं आनन्द का वातावरण सारा दिन रहेगा। मानसिक वातावरण प्रफुल्लिता तथा शान्ति के साथ व्यतीत होगा। पारिवारिक तालमेल में एकता रहने से विरोधी पक्ष निर्बलता महसूस करेगा।

तुला राशिफल— आज का दिन आपकी इच्छानुसार गुजरेगा तथा मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने में अधिक सुगमता भी होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा एवं तंदुरुस्ती का अनुभव पुरे दिन बना रहेगा। जीवनसाथी व सन्तान पक्ष की ओर से मान-सम्मान बना रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आप मानसिक प्रफुल्लिता के साथ गुजारेंगे। जीवनसाथी आज आपको पूरा साथ-सहयोग देंगे तथा सन्तान पक्ष से भी सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। दैनिक व्यवसाय में धन लाभ होगा। शारीरिक निरोगता रहने से बाकी व रुके हुए कार्य आज कर पाएंगे।

धनु राशिफल— आज के दिन आप थोड़ी सावधानियां रखें तो अधिक योग्य है। मानसिक परेशानियों में स्वास्थ्य बनाए रखना थोड़ा मुश्किल प्रतीत होगा। छोटी-मोटी दुर्घटना या मानसिक तकलीफ देने वाले स्थिति को पहचान कर ही निर्णय लें। वाद-विवाद से दूर ही रहें।

मकर राशिफल— आज आपका दिन शुभ फलदायक व्यतीत होगा। वांछित वस्तु एवं मनोकांक्षा पूर्ण होने से आंतरिक शक्ति में काफी हद तक ऊर्जा का अनुभव होगा। शारीरिक एवं मानसिक शान्ति का आज पूर्ण संतोष मिलेगा। यदि कोई इच्छित कार्य या शुभ समाचार की राह देख रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको सभी प्रकार से सावधानियां रखनी होगी। इष्ट व जरुरी कामकाज को आज टालें। आज अनिष्ट वातावरण, अशान्त परिस्थिति एवं व्यथितता आपको अधिक सताएंगे। आर्थिक आय के सामने व्यय होने का भय अधिक ही रहेगा।

मीन राशिफल— आज आपका दिन बुद्धि एवं कल्पना शक्ति में अधिक विहार करेगा। जहां आप अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे वहां कुछ कार्य में अधिक सफलता एवं यश मिलेगा। आज के दिन चित्त की पूरी शुद्धि होगी तथा निराशा में भी आशा की किरण मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad