‘नमो अगेन’ टी शर्ट पहनी लड़की से बदसलूकी! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 20 March 2019

‘नमो अगेन’ टी शर्ट पहनी लड़की से बदसलूकी!

वाराणसी : कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। प्रियंका के अस्सी घाट पहुंचने पर यहां पहले से मौजूद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। प्रियंका की रैली के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। लड़की का आरोप है कि ‘नमो अगेन’ टी शर्ट पहनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ धक्का-मुक्की की।

लड़की का दावा है कि वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। लड़की ने कहा, ‘वह भाजपा की कार्यकर्ता नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्थक है।’ लड़की ने आगे कहा कि वह यहां के स्थानीय कॉलेज में पढ़ती है। वह घाट पर आई थी जहां कांग्रेस समर्थकों ने उसके साथ बदसलूकी की। बाद में पुलिस उस लड़की को वहां से दूर ले गई। लड़की ने कहा कि ‘नमो अगेन’ टी शर्ट पहनकर उसने कोई कानून नहीं तोड़ा है। लड़की ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ धक्का-मुक्का की।

प्रियंका गांधी अस्सी घाट पर लोगों से मिलने के बाद बोट से दशाश्वमेघ घाट की तरफ रवाना हुईं। यहां उनके कई कार्यक्रम होने हैं। कांग्रेस नेता यहां कई समुदायों के लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करने वाली हैं। इसके बाद उनके कई कार्यक्रम होने हैं। शाम के वक्त प्रियंका दिल्ली के लिए रवाना होंगी। प्रियंका ने अपनी तीन दिनों की गंगा यात्रा में करीब 140 किलोमीटर की दूरी तय की है। वह मंगलवार को विंध्यवासिनी देवी मंदिर भी गईं। वाराणसी के लिए आज रवाना होने से पहले उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पांच साल के शासन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad