देशभर में रंगों के त्योहार की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है होली | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 20 March 2019

देशभर में रंगों के त्योहार की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है होली

नई दिल्ली: देशभर में आज रंगों का त्योहार होली  मनाया जा रहा है। लोग आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं। होली के अवसर पर कान्हा की नगरी ब्रज में अलग ही धूम है। ब्रज के हर मंदिर में बुधवार से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां पहुंचे हैं। बरसाना हो या फिर नंदगांव हर जगह होली की धूम है। ब्रज की लठमार होली तो विश्व प्रसिद्ध है।

सोशल मीडिया में लोग एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। होली यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिलकर खुशियां बांटते हैं। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।

उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने देशवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुये इस पर्व के मौके पर अपने परिवेश के प्रदूषण का दहन करने की अपील की है। नायडू ने होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ‘होलिका दहन के अवसर पर अपने मन की शंकाओं-संदेहों का दहन करें। जीवन में आस्तिकता की सात्विक ज्वाला में निखरे आत्मविश्वास और अपने शुभ संस्कारों पर आस्था रखे।अपने परिवेश के प्रदूषण को होलिका में दहन कर, परिवेश में शुभता, शुचिता और स्वच्छता लाएं। मेरी शुभकामनाएं।’

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 कर्मियों के सम्मान में होली का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है।गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला कर दिया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad