टाटा मोर्टस कर्मचारी को मारी गोली | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 6 March 2019

टाटा मोर्टस कर्मचारी को मारी गोली

लखनऊ। राजधानी में हत्या,डकैती व लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देश में शीर्ष तीन थानों में शुमार गुडम्बा थाना क्षेत्र में सामने आया है,जहां बाइक सवार बदमाशों में टाटा मोर्टस में काम करने वाले एक युवक को बुधवार तड़के गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली युवक के सीने को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुडम्बा बहादुरपुर में किराये के मकान में मनीष कुमार यादव 25 वर्ष पत्नी प्रियांशी यादव के साथ रहते हैं। मनीष टाटा मोर्टस में काम करता है। मनीष ने प्रेम-विवाह किया था,जिससे पत्नी प्रियांशी के पिता रसराज यादव नाराज थे। बुधवार सुबह तड़के करीब पांच बजे काम पर जा रहा था। वह रोड पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगते ही मनीष लहूलुहान होकर गिर गया। शौच के लिए निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, मनीष गुडंबा के टेल्को मोर्टस में काम करता है। पुलिस ने मनीष के भाई इंटौजा निवासी रामसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस लूट,रंजिशन व प्रेम-प्रसंग समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad