नीरव मोदी लंदन में हुआ गिरफ्तार, अब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया होगी शुरू | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 20 March 2019

नीरव मोदी लंदन में हुआ गिरफ्तार, अब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया होगी शुरू

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में 12 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाला नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार हो गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हाल ही में टाइम्स नाउ ने लंदन में नीरव मोदी से बात करने की कोशिश की थी पर उसके कोई जवाब नहीं दिया। नीरव मोदी लंदन में रहा है। खबरों के मुताबिक वो वहां नए सिरे से हीरे का कारोबार कर रहा है।

कोर्ट में पेश होने के बाद नीरव मोदी जमानत ले सकता है। उसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी। विजय माल्या को भी इसी तरह गिरफ्तार किया गया था। अभी उसकी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।

हाल ही में नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने वारंट जारी किया था। मोदी के खिलाफ वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वॉरंट जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जाएगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad