नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए लॉन्च किया गाना। | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 6 March 2019

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए लॉन्च किया गाना।

नई दिल्ली, 6 मार्च 2019, बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पिछले 4 साल से केंद्र सरकार दिल्ली के सभी विकास कार्यों में अड़चनें पैदा करती रही है, और वह केवल इसलिए संभव हो पाया क्योंकि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है। जैसा कि सभी को मालूम है दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि दिल्ली के लोगों के वोट का मान भी अन्य राज्यों के वोटरों के बराबर हो। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण राज्य की मांग को लेकर एक गाने का निर्माण किया है। इस गाने के माध्यम से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार में इस गाने को इस्तेमाल करके दिल्ली की जनता को पूर्ण राज्य के महत्व के बारे में बताने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में मौजूद उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, आम आदमी पार्टी समय-समय पर इस तरह के गानों के माध्यम से दिल्ली को जागरुक करने का काम करती रही है। इससे पहले नोटबंदी के समय पर भी पार्टी ने एक गाना लॉन्च करके जनता को नोटबंदी की असफलता से रूबरू कराने का काम किया था।
दिल्ली मांगे पूर्ण राज्य दो दिल्ली का हक पूर्ण राज्य दो
यह गाना हमारे आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी पद यात्राओं, सभाओं और रैलियों में इस्तेमाल किया जाएगा। इस गाने के माध्यम से हम पूर्ण राज्य की जरूरत क्यों है  यह जानकारी दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
Full statehood song
(स्थायी)
दिल्ली कहती, पूर्ण राज्य दो
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य दो..
(अंतरा – 1)
नौकरियां, एडमिशन मांगे, साडी दिल्ली
लॉ एंड आर्डर हो आर्डर में कहती दिल्ली
अरे LG  दोस्त हो दिल्ली का, सेंटर से कह दो,
दिल्ली कहती, पूर्ण राज्य दो,
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य दो…
(स्लोगन)
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य
दिल्ली मांगे, पूर्ण राज्य
(अंतरा – 2)
BJP ने पूर्ण राज्य का वादा कित्ता,
दिल्ली वालों को सबने ही धोखा दित्ता,
अरे बंद करो हम पर ये ज़ुलम, दिल्ली का हक़ दो,
दिल्ली कहती, पूर्ण राज्य दो,
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य दो…
(स्लोगन)
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य
दिल्ली मांगे, पूर्ण राज्य
(अंतरा – 3)
महिलाएं महफ़ूज़ रहेंगी, पूर्ण राज्य में,
सबका अपना घर भी होगा, पूर्ण राज्य में,
अरे साफ़ सफ़ाई से चमकेगी, दिल्ली तब तो,
दिल्ली कहती, पूर्ण राज्य दो,
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य दो…
(स्लोगन)
दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य
दिल्ली मांगे, पूर्ण राज्य
दिल्ली का सम्मान अधूरा,
पूर्ण राज्य से होगा पूरा।
शीर्षक: दिल्ली का हक़, पूर्ण राज्य
गीतकार: श्री दिलीप पाण्डेय
संगीत: डॉ सुजीत (निदेशक, स्वर अनंत)
धुन: श्री दिलीप पाण्डेय
स्वर: डॉ. सुजीत, श्री दिलीप पाण्डेय
कोरस: सुशील, संदीप, जितेंद्र

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad