18 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 17 April 2019

18 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का पूरा दिन आप अपने जीवन साथी के साथ बिता पाएंगे और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की सम्भावना बन सकेगी। अपने विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी। स्वस्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनन्द एवं उल्लास के साथ बिता पाएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की सम्भावना रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपमें आनन्द एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिन्तित व अशान्त रहेगा। घर-परिवार में झगड़े का वातावरण रह सकता है, अपने क्रोध पर काबू रखें। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की सम्भावना रहेगी।

कर्क राशिफल— यदि आप कुछ नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो पूरा दिन आपका साथ देगा। व्यापार में अधिक मुनाफा हो सकता है। यदि आप ठंडाई का व्यापार करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है और आर्थिक आय भी होगी।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप वाहन चलते समय पूर्ण सावधानी रखें, दुर्घटना का योग बन सकता है, सम्भलें। शल्यचिकित्सा न करवाएं। तकरार में न उतरने की सलाह है। बातचीत में किसी के साथ भ्रम या ग़लतफ़हमी न हो इस बात का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल— आरोग्य की दृष्टि से आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ पूरा दिन आनन्द पूर्वक बिता पाएंगे एवं उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। सगे-सम्बन्धियों के बंधन में बंध सकेंगे। मित्रों से मित्रता प्रगाढ़ होगी।

तुला राशिफल— आज का दिन आपके लिए संघर्षमय रहेगा। आज आप आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता रहेगी। नौकरी कर रहे जातक नौकरी के स्थल पर अधिक सावधानी रखें, अधिक लालच में न रहें।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभफल देने वाला होगा। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते है। आपके जो बाकि-अधूरे कार्य रुके पड़े हैं, उनके भी शीघ्र पूर्ण होने की काफी सम्भावना है। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना रहेगी।

धनु राशिफल— आज के दिन आपकी रचनात्मक एवं कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्य आज आप कर सकेंगे। विचार के दृढ़ता से आज आप किसी भी कार्य को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।

मकर राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। मित्रों के साथ सुन्दर स्थल पर प्रवास का आयोजन कर पाएंगे या जा पाएंगे। निवेश की गयी वस्तु में मुनाफा अधिक हो सकता है। भोजन स्वरुचिकार एवं स्वादिष्ट मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— आज आप अधिक परिश्रम वाले कार्य टालिए। शारीरिक एवं मानसिक परिश्रम अधिक हो सकता है। व्यापारिक कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। अपने से उच्चाधिकारियों से संभलकर चलना होगा। आर्थिक व्यय अधिक होगा।

मीन राशिफल— आज के दिन आप चिन्तारहित व खुश रहेंगे। परिवार सदस्यों को विशेष समय देंगे एवं उनके साथ घर में आनन्ददायक समय व्यतीत होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad