19 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 18 April 2019

19 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ अधिक हो सकता है। व्यवसाय कर रहे जातकों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहकार आज आपको मिल सकता है। आपके प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपका बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे तो अधिक सफलता प्राप्त होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको आपकी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा, ऐसा करना आपके ही हित में होगा। राग-द्वेष से दूर रहना होगा। आप अपने शत्रुओं से संभलकर चलें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कर्क राशिफल— आज का दिन नए कार्य के लिए अच्छा रहेगा। धनलाभ हो सकता है। निवेशकों के लिए लिए दिन अधिक लाभदायक हो सकता है। मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनें। मानसिक हताशा का अनुभव होगा।

सिंह राशिफल— आज आप किसी भी कारण से हताश दिखाई देंगे, हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बनाएगी, जिससे आप शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्यता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

कन्या राशिफल— आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ्य नज़र आएँगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना आपके लिए सरल हो सकता है। मनोरंजन एवं वस्त्राभूषण के लिए धन खर्च होगा।

तुला राशिफल— आज आप वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो कुटुम्ब-परिवार में रोष के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखेंगे तो परेशानी होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप परिवार के साथ आनन्द का लाभ ले पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर पाएंगे। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। अपना व्यवहार योग्य रखें।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग बन सकते है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मचारियों का सहकार मिलेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं।

मकर राशिफल— आज के दिन आप नए कार्य का आयोजन कर पाएंगे एवं प्रारम्भ भी कर सकते है। लम्बे प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा के आयोजन होने की भी सम्भावना है। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशिफल— आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बन्धियों के साथ कोई अनिष्ट घटना बन सकती है, सतर्क रहें। आपको अपनी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति संभालनी होगी।

मीन राशिफल— आज के दिन आपको अपनी वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह है। अपने हितशत्रुओं से सवधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो जातक डायबिटीज एवं रक्तचाप की दवाई ले रहे हैं वे नियमित दवा का सेवन करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad