मेष राशिफल— आज के दिन से आप किसी भी नए कार्य का शुभारम्भ न करें। अपने क्रोध के कारण परिवार के साथ कुछ अनिष्ट कार्य न हो जाये इस बात का आप खास ध्यान रखें। रोगी कोई नया नुस्खा या शल्य-चिकित्सा आज न करवाएं।
वृषभ राशिफल— यदि आप नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए है तो आज ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण विषय के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर पाएंगे। ऑफिस के कामकाज हेतु प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार बढ़ेगा।
मिथुन राशिफल— आज का दिन व्यापारी भाई-बंधुओं के लिए अच्छा व्यतीत होगा। व्यापारियों को व्यापार में धनलाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। यदि आप विदेश जाने का सोच रहे है तो आपको सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते है।
कर्क राशिफल— आज का दिन आपका पूर्णतया आनन्द-प्रमोद व मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। नामी एवं वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट-सौगात मिल सकती हैं। सहपरिवार कहीं बाहर घूमने का आनन्द उठा पाएंगे। वस्त्रादि का लाभ होगा।
सिंह राशिफल— आज आप संतान को लेकर चिन्तित रहेंगे। मन विचलित रह सकता हैं। पेट-सम्बंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता हैं, हो सके तो डॉक्टर की सलाह लें एवं औषधियों का सेवन करें। आकस्मिक खर्च हो सकता हैं।
कन्या राशिफल— आज के दिन आपके लिए कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि का योग बन सकता हैं। भाई-बहनों से साथ कौटुम्बिक चर्चा एवं आयोजन होगा। तन-मन में स्फूर्ति एवं आनन्द का अनुभव होगा।
तुला राशिफल— आज आपको अपने दफ्तर में सहकर्मचारियों से सहयोग कम प्राप्त होगा। व्यावसायिक शत्रुओं एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप आपका हर एक कार्य सरलता से पूर्ण कर पाएंगे। मित्रों व सगे-सम्बन्धियों की ओर से भेंट-सौगात मिल सकती हैं। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रफ्फुलित होते नज़र आएँगे। आय में वृद्धि होगी।
धनु राशिफल— आज निरर्थक व्यय होने से मन चिन्तित हो सकता हैं। ग्लानि की अनुभूति होगी। परिवारजनों के साथ ग़लतफ़हमी होने की वजह से मनमुटाव हो सकता हैं। इच्छित कार्य में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी। स्वास्थ्य संभालें।
मकर राशिफल— मित्रजनों से आज आपको लाभ हो सकता हैं। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी व उनके पीछे धन भी खर्च होगा। नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों के साथ संपर्क स्थापित होगा जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप धन के आदान-प्रदान में व जमीन-जायदाद के लेन-देन में किसी भी प्रकार की ज़िम्मेदारी न लें। अपने खर्च पर अधिक काबू रखें। आज आप अपने स्वास्थ्य के विषय में अधिक ध्यान दें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें।
मीन राशिफल— आज के दिन आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कुछ कारण परेशान रहेंगे। माता तथ स्त्री के विषय में चिन्ता सताएगी। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। पानी से दूर ही रहिये।

No comments:
Post a Comment