23 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 22 April 2019

23 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपके लिए नए कार्य का प्रारम्भ व रोगोपचार आरम्भ करना हितकर नहीं होगा। अपने क्रोध को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकारक प्रसंग उत्पन्न होने की सम्भावना है। व्यवसाय में आज आपको अधिक खर्च होगा।

वृषभ राशिफल— आज आप परिवारजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय के क्षेत्र में भी अधिकारीयों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

मिथुन राशिफल— आज आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य का प्रारम्भ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनन्द की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी कार्य के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपका प्रत्येक कार्य सफलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा आपके व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य को संभालना होगा, शारीरिक हानि के योग होने से संभलकर रहें व गिरने से बचें।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपके मानसिक स्वास्थ्य में कमी रह सकती है। जहाँ तक हो सके वहां तक आप अपने क्रोध पर काबू रखें, कोर्ट-कचहरी के मामलों में फस सकते है, सतर्क रहें। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश न हो इस बात का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजन प्रवृत्तियों से आनन्दित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको लाभ हो सकता है। अपना स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रवास होगा।

तुला राशिफल— आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह व चर्चा से दूर रहने का प्रयत्न करना होगा। व्यवसाय-व्यापार में आकस्मिक खर्च हो सकता है। शेयर-सट्टे से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी व उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। किसी रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन पर जा सकेंगे। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा।

धनु राशिफल— आज आपको असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। अपना कार्यभार भी बढ़ सकता है।

मकर राशिफल— आज का दिन आपके लिए मध्यमफल दायक हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी वाणी में संयम रखें, अन्यथा छोटी से बात विराट रूप धारण कर सकती है। दैनिक कार्य में आज विघ्न आ सकते हैं, सचेत रहें।

कुम्भ राशिफल— आज आपके मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक ही रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। निकट सम्बन्धियों से झगड़ा हो सकता है।

मीन राशिफल— आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लम्बे प्रवास का योग है। दूर स्थित मित्रों व स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad