24 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 23 April 2019

24 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज सामाजिक रूप से आपको यश व कीर्ति की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे। मध्याह्न के बाद आपको मानसिक एकाग्रता में कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप अपने क्रोध को वश में रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से आप दूर ही रहियेगा। आर्थिक स्थिति तंग रहेगी। सुबह के समय स्वास्थ्य नरम रह सकता है, मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपका स्वास्थ्य शारीरिक रूप से अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। व्यवसाय में आपको यश मिल सकता है। आपके कार्य की सराहना होगी और आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशिफल— आज आप मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आनन्द में दिन व्यतीत करेंगे। कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो आप जहाँ गहरा पानी है वहां सावधानी बरतें। मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से थक जाएंगे।

सिंह राशिफल— आज आप व्यावसायिक स्थल पर अधिक सावधानी रखें। आपके ऊपरी अधिकारी अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशिफल— आज गहन चिन्तनशक्ति एवं आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की सलाह है। अपनी वाणी पर संयम रखें। अनेपक्षित धन-व्यय से संभलकर चलिएगा।

तुला राशिफल— आज का दिन आपके लिए भाग्यवृद्धि लेकर आएगा। मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें। विद्यार्थियों के लिए विद्याप्राति हेतु समय अच्छा है।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप अपने मन को एकाग्र रखने का प्रयास करें। फ़िज़ूल खर्च पर आप संयम रखें। हो सके तो भौतिक वस्तुओं के पीछे कम खर्च करें। स्वजनों के साथ मनमुटाव या क्रोध न हो इसका ध्यान रखें।

धनु राशिफल— आज आप किसी भी तरह से मानसिक भावुकता पर संयम रखने का प्रयास करें, इससे आपको व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च होगा। माता या मातृपक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल— आज के दिन परिवार के साथ कुछ अनिष्ट न हो इसका ध्यान रखें। एक-दूसरे से मनमुटाव हो सकता है। अधिक वाद-विवाद से घर-परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका भी ध्यान रखें।। मन चिन्ताग्रस्त रहेगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप अधिक भावनाशील रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए आज आप सोच सकते है। अपने इच्छित कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशिफल— आज के दिन आपको अपने व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने से मन आनन्दित रहेगा। परिवार का वातावरण हर्षोल्लास से भरा हुआ होगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad