25 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 24 April 2019

25 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपके महत्वपूर्ण कार्यों में उत्तम मित्रों व स्नेहीजनों का पूरा सहयोग रहेगा। थोड़े और योग्य दिशा के परिश्रम से मनोकांक्षा की पूर्ति होगी व वांछित वस्तु की प्राप्ति या खरीददारी भी हो सकती है। मांगलिक कार्य होगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको कोई छोटी-मोटी आर्थिक परेशानी या कष्ट आ सकते हैं, जिन्हें आपको अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से निपटने होंगे। यात्रा या प्रवास में कष्ट या ठगाई के प्रसंग बन सकते हैं, यात्रा के दौरान अपना पहचान-पत्र साथ न हो तो परेशानी बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल— आज आपको अपने व्यवसाय में जीवनसाथी का पूरा साथ-सहयोग प्राप्त होगा। साझेदार से दैनिक व्यवसाय में व्यापार सम्बंधित मुख्या व्यापार को आगे बढ़ाने हेतु योग्य चर्चा होगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों में वातावरण अनुकूल रहेगा।

कर्क राशिफल— आज आप दान-धर्म एवं कर्म को प्रधानता देंगे। यज्ञ-पूजादि का घर पर या मन्दिर में आयोजन कर पाएंगे। दैनिक व्यापार में अपेक्षित लाभ हो सकेगा, आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे। समाज में मान मिलेगा।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको भूमि-भवन-वाहन का सुख मिलेगा या नई खरीदी हो सकती है। शुभ फल प्राप्ति हेतु परिश्रम को प्रधानता दें। दैनिक व्यापार में थोड़ी सतर्कता रखकर आगे बढे, हो सके तो कोई बड़े साहस न करें।

कन्या राशिफल— आज के दिन हो सके तो यात्रा को तलें एवं वाहन चलाते समय भी पूर्ण सावधानी बरतें। मानसिक चिन्ता या भय की स्थिति में आकस्मिक परिवर्तन लेन की बजाय शान्ति रखकर समाधान का रास्ता चुनें।

तुला राशिफल— आज आप अपनी सर्वशक्ति अपने कारोबार एवं प्रगति के पथ पर लगाएंगे, दूसरे शब्दों में कहें तो आज आपका केंद्र सिर्फ धन कमाना या बचत पर ही होगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को बाजु पर रखना होगा। पराधीनता का अनुभव आपको सताएगा। परोपकार के कार्यों में हानि एवं अपयश प्राप्त हो सकता है। नेत्रों एवं पैरों में कष्ट की शिकायत रहेगी।

धनु राशिफल— यदि आप अपने अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करना चाहते हैं या नौकरी की चाह में हैं तो किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ लेकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। वाहन खरीदना चाहते हैं या रुपये उधार लेना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल— आज का दिन आपको आतंरिक बैचेनी दे सकता है। आय के समकक्ष व्यय होने जैसी स्थिति भी निर्मित हो सकती है। जहाँ-तहाँ मित्रों व रिश्तेदारों से अनबन या विवाद हो सकता है। मन में उत्साह तथा उमंग का आभाव रहेगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप दैनिक व्यापार में सतर्कता रखकर आगे बढ़ें। हो सके तो व्यापार में अधिक मुनाफे की जगह संतोष रखें और समझदारी से आगे बढ़ें। नौकरीपेशा वर्ग को कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल— आज का दिन आपको मानसिक शान्ति एवं आर्थिक लाभ की उपलब्धि करवाएगा। स्त्री-मिलन से सुख प्राप्त होगा, एक-दूसरे के बिच एक मर्यादा रखें। परामर्श एवं विवेक-बुद्धि से व्यापार को आगे बढ़ा पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad