26 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 25 April 2019

26 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन शारीरिक परिश्रम होगा, लेकिन फलस्वरूप परिश्रम का फल भी उम्दा ही चखने को मिलेगा। वांछित वस्तु की प्राप्ति शीघ्रता से होगी। अधिक से अधिक कठिनाई भरे काम भी आज आप आसानी के साथ पूर्ण कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप अपने लिए नहीं लेकिन धर्म व परोपकार के लिए अधिक समय व्यतीत करेंगे। दान-धर्म एवं सेवाकिय प्रवत्ति भी सविशेष रहेगी। दैनिक व्यापार एवं रोजगारी में आशास्पद लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ी व्यग्रता व कष्टदायक परिस्थिति से व्यतीत हो सकता है। धन का व्यय भी हो सकता है। मानसिक स्थिति थोड़ी चिन्ताग्रस्त होगी तथा कार्य में मन न लगने से भी थोड़ी अशान्ति दिखाई देगी। आपका स्वस्थ्य भी थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है, ज़रा संभलें।

कर्क राशिफल— आज आप पूरा दिन आनन्द व शान्ति से व्यतीत हो सकता है। स्वादिष्ट तथा रुचिकर भोजन का संयोग होगा। जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा तथा तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिल सकता है, योग्य चिकित्सा करवाएं।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक उन्नति होगी जो दैनिक आय में दिखाई देगी। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं आपके आदर्श व्यक्ति का मार्गदर्शन नसीब होगा। आतंरिक ऊर्जा अत्यधिक बढ़ेगी।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपके लिए एक अनूठी स्थिति से गुजरेगा, जो आपको उत्साह एवं आनन्द की प्राप्ति करवाएगा। स्वास्थ्य के हिसाब से दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में अधिक मेहनत नहीं करनी होगी, मन शान्त रखें।

तुला राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ी मुश्किलों के साथ व्यतीत हो सकता है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरी सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक व्यय से बचें। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिरता से भरी होगी। मन बैचेन रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपको अनेक प्रकार की उम्मीद व सफलता प्रदान कराने वाला होगा। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। साझेदार से आज आप संतुष्ट रहेंगे। यदि कोई नया कार्य आज प्रारम्भ करने जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए कष्टदायक परिस्थिति से भरा हुआ दिखाई देगा। पुराने रोग अपना प्रभुत्व दिखा सकते हैं। वाद-विवाद से बचें तथा नजदीकी परिचितों एवं मित्रों से अपने विचार के आदान-प्रदान में सावधानी रखें।

मकर राशिफल— आज के दिन आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूरे दिन में करने से सफलता से पूर्ण कर सकेंगे। भाई-बंधुओं तथा पारिवारिक रुके हुए प्रश्नों पर आज विचार-विमर्श कर पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ को आधार बनाये रखें।

कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपके लिए सर्वाधिक अनिष्टकारक व्यतीत हो सकता है। धन-संपत्ति की हानि से बचने हेतु पूरा आयोजन सुगठित करें। मन अशान्त, भयग्रस्त तथा निराशाजनक हो सकता है। आज का दिन आपके विपरीत हो सकता है।

मीन राशिफल— आज आप मानसिक एकाग्रता के साथ अपना सारा शेष कार्य कर पाएंगे। व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद रहेगी। चित्त की शुद्धि रहेगी तथा शुद्ध विचार के ज़रिये निराशा को दूर कर पारिवारिक कार्यों को अग्रता देंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad