ट्रिपल मर्डर से त्रिपुरा में हड़कंप, नाबालिग ने 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 15 April 2019

ट्रिपल मर्डर से त्रिपुरा में हड़कंप, नाबालिग ने 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा

एक नाबालिग आदिवासी लड़के ने कुल्हाड़ी से तीन लोगों की हत्या कर दी है। ये मामला त्रिपुरा में धालाई जिले से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद नाबालिग अपना आपा खो बैठा और उसने गुस्से में तीन लोगों पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

धालाई जिले के पुलिस अधीक्षक सुदिप्त दास ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में एक महिला घायल भी हुई है। नाबालिग लड़के का किसी बात को लेकर पीड़ितों से विवाद हुआ था, जो बाद में झगड़े में बदल गया। इसी दौरान नाबालिग लड़के ने कुल्हाड़ी से वार करके तीन लोगों की हत्या कर दी। दास ने बताया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक लोगों की पहचान 45 वर्षीय हेनाबाती, 68 साल के केनाचन चाकमा और 45 वर्षीय सुबल कांति चाकमा के रुप में हुई है जबकि प्रीयालाल चाकमा घायल है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे राजकीय किशोर गृह भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad