3 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 April 2019

3 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आपका दिन शुभ व्यतीत होगा। आपके व्यवसाय में भी उन्नति दिखाई देगी एवं पुरे दिन के बाद औसत तौर पर धन या व्यापार में वृद्धि की सम्भावना अधिक ही रहेगी। आपके रुके हुए कार्य भी आज आप आसानी से पूर्ण कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल—आज आपका पूरा दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य और प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बाहर प्रवास का आनन्द पुरे परिवार के साथ ले पाएंगे।

मिथुन राशिफल— आज आपका दिन थोड़ा कष्टदायक व्यतीत होगा। आप वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना का भय रहेगा। पुराने रोग जैसे मधुमेह, उच्च या निम्न रक्तचाप, वातव्याधि के रोगी जातक इन दिनों में सावधानी रखें। प्रवास तो टालें।

कर्क राशिफल— आज के दिन व्यवसाय में रुकावट, जीवनसाथी से मतभेद और सम्बन्धियों से तनावपूर्ण सम्बन्ध रहेंगे। किसी भी शुभ कार्य के लिए दिन प्रतिकूल है, हो सके तो आज प्रारम्भ ना करें। रोगादि स्थिति पर ध्यान दें एवं औषधियों को प्रधानता दें।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप मानसिक एकाग्रता के साथ अपना सारा शेष कार्य कर पाएंगे। व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद रहेगी। चित्त की शुद्धि रहेगी तथा शुद्ध विचार के ज़रिये निराशा को दूर कर पुत्रादि तथा पारिवारिक कार्यों को अग्रता देकर संपन्न करेंगे।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपको व्यावसायिक लाभ के साथ भाग्यवर्धन के अवसर भी प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्य, परोपकार, दान-धर्म, देवभक्ति आदि में व्यस्त रहेंगे। सत्कर्म एवं सामाजिक कार्यों में आपको यश मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल— आज आप धन का बचाव करें व अपव्यय से बचें, कहीं ऐसी गलती न हो की कार्य करने के बाद पछताना पड़े। दैनिक व्यापार में नुकसान से बचें। असामाजिक व अनैतिक कार्य में किसी को सहयोग न दें न ही हिस्सा लें।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप मानसिक अशान्ति, व्यथितता, और भयग्रस्त परिस्थिति से सम्भलें। आज के दिन आप पारिवारिक अशान्ति में अपने क्रोध पर काबू बनाये रखें। यात्रा-प्रवास व वाहन चलाने में मन एकाग्र रखें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु राशिफल— आज का दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए प्रतिकूल साबित होगा। रोग आदि स्थिति पर ध्यान दें तथा औषधियों को प्रधानता दें। आप झूठे इल्जाम, कानूनी मामलों पर और उसके परिणामों पर योग्य विचार करके ही अगला निर्णय लें।

मकर राशिफल— आज पारिवारिक क्लेश से मानसिक परेशानी बढ़ेगी। आपके नजदीकी लोगों एवं परिचितों तथा मित्रों पर संशय या शंका ना करें। शारीरिक व्यथाएँ बढ़ेंगी या पुराने रोग अपना प्रभुत्व बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कुम्भ राशिफल—आज आप अपनी सर्वशक्ति अपने केन्द्र स्थान धन वृद्धि के कार्य पर लगाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभ कार्य में सफलता मिलने से समाज में मान-सम्मान व यश प्राप्त होगा।

मीन राशिफल—आज आप अपनी कमज़ोरियों को अपने पास ही सिमित रखें। शत्रु पक्ष उनका लाभ उठा सकते है। समस्याएं खुद एक समस्या बन जाये उसके पहले आप जागरूक बनें। महत्वाकांक्षा काम करें। आर्थिक व शारीरिक शक्ति का विचार कर के ही आगे बढ़ें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad