पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को मारी गोली, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 18 April 2019

पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को मारी गोली, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

भ्रष्टाचार के आरोप में चौतरफा घिरे पूर्व राष्ट्रपति को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है। पूरा मामला पेरु का है, जहा पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने अपने घर ही गोली मारकर इस घटना को अंजाम दिया है। उनकी मौत की पुष्टि पेरू के वर्तमान राष्ट्रपति मार्टिन विज़कार ने की है।

गोली लगने के बाद उन्हें गार्सिया को राजधानी लिमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह उनकी जान बच नहीं सकी। हॉस्पिटल के बाहर गार्सिया ने समर्थक इकट्ठा हो गए थे, उन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर वापस भेज दिया।

बता दें कि गार्सिया पर ब्राज़ील की कंसट्रक्शन कंपनी ओदेब्रक्त से रिश्वत लेने के आरोप हैं जिसे उन्होंने ख़ारिज किया था। इन आरोपों के बाद अधिकारी उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए उनके घर गए थे। भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के डर से पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने बुधवार को अपने घर पर खुद को गोली मार ली।

पूर्व राष्ट्रपति के वकील और अस्पताल के अधिकारियों ने इस बारे में बताया है। देश की राजधानी लीमा में कासिमिरो उलोआ इमरजेंसी हॉस्पिटल में 69 वर्षीय गार्सिया की सर्जरी की गयी। उन्होंने अपने माथे में गोली मार ली थी। पेरू के स्वास्थ्य मंत्री जुलेमा टोमस ने बताया कि गार्सिया बहुत नाजुक स्थिति में हैं।

लीमा के पड़ोस में मीराफ्लोर्स में गार्सिया के घर में उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था। अस्पताल के बाहर गार्सिया के वकील एरासमो रेयाना ने बताया,
”आज सुबह बहुत अफसोसजनक घटना हुई। पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मार ली।
गार्सिया 1985-90 तक और इसके बाद 2006-11 तक राष्ट्रपति रहे। संदेह है कि ब्राजील की कंपनी ओडेब्रेच्ट को ठेका देने के बदले उन्होंने रिश्वत ली थी। नवंबर में उन्होंने उरूग्वे दूतावास में शरण मांगी थी और शरण के लिए आवेदन किया किया था, लेकिन अनुमति नहीं मिली थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad