युवती के प्रेम पड़ युवक ने किया विषपान, अस्पताल में भर्ती

आरा(विक्रांत राय)। युवती के प्रेम में पड़ कर एक युवक ने विषपान कर लिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बडी मस्जिद मुहल्ले की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बडी मस्जीद निवासी कन्हैया जी के 24 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार मुहल्ले की ही एक लडकी से प्रेम करता था और उससे तत्काल शादी करने के लिए अपने घर वालो पर दबाव बना रहा था लेकिन घर वाले उसकी बहन की शादी के बाद उक्त लड़की से उसकी शादी कराने के लिए बोल रहे थे। आज अचानक उसने एकाएक जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी घर वालो को होते ही घर मे कोहराम मच गया। उसके बाद घर वालो ने उसे आनन-फानन में ईलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहा उसका ईलाज चल रहा है।

No comments:
Post a Comment