आरा-बक्सर व आरा-सासाराम रेलमार्ग ब्लॉक होने से बढ़ी परेशानी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 21 April 2019

आरा-बक्सर व आरा-सासाराम रेलमार्ग ब्लॉक होने से बढ़ी परेशानी

आरा-बक्सर व आरा-सासाराम रेलमार्ग ब्लॉक होने से बढ़ी परेशानी

आरा(डिम्पल राय/रितेश चौरसिया)। दानापुर रेलमंडल के आरा-बक्सर व मुगलसराय रेलमंडल के आरा-सासाराम रेेलमार्ग पर एक ही दिन ब्लॉक लगाए जाने से रविवार को आरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख लोकल ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री घंटो हलकान होते रहे। जानकारी के मुताबिक आरा स्टेशन पर डाऊन लूप लाइन में रेल बदली व वेल्डिंग का कार्य होने के कारण ब्लॉक लगाकर ट्रैक को सही जगह पर बिठाने के लिए घंटे भर तक ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया था। जबकि गड़हनी में जारी निर्माण कार्य के तहत आरा-सासाराम रेलमार्ग पर लगभग साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लगाया गया था। जिसके कारण 53211 अप पटना-सासाराम सवारी गाड़ी शाम साढ़ छह बजे तक आरा में ही खड़ी रही। इस मार्ग पर शाम तीन बजे से साढ़े छह बजे तक ब्लॉक लगाया गया था। वहीं आरा-बक्सर रेलमार्ग पर दोपहर 12 बजे 1:25 बजे तक पहला ब्लॉक लगाया गया। वही दोपहर 1:50 से दोपहर तीन बजे तक ब्लॉक लगने से आरा में 63234 डाउन बक्सर-पटना सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे लोग हलकान होते रहे। इस कारण ब्रमपुत्र मेल व अन्य एक्सप्रेस ट्रेन बिहिया के पीछे स्टेशनों पर खड़ी रही। हालांकि रविवार का दिन छुट्टी का दिन होने के कारण दोनों ट्रेन से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या तो कम थी, पर शादी समारोहों में शामिल होने के लिए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार को शेष दिनों से अधिक थी। ऊपर से भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेट-लतीफी से परेशान यात्रियों के लिए ब्लॉक के दौरान प्रभावित ट्रेनों की लेट-लतीफी और भी परेशान कर रही थी। बिहिया में ट्रैक व पटरी का मेंटेनेंस व गिट्टी गिराने व धूल मिट्टी हटाकर गिट्टी गिराया जा रहा है। जिसके कारण एक सप्ताह तक 2 से 3 घंटे का ब्लॉक लगाने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad