
नगर निगम की लापरवाही लोगों के लिये बनी जी का जंजाल
गाजियाबाद,साहिबाबाद 24अप्रैल।न्यू हिंडन विहार में हज हाउस के पीछे कूड़ा डालने को लेकर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया। मंगलवार को स्थानीय लोग मौके परपहुंचे और नगर निगम के वाहनों को कूड़ा डालने से रोक दिया।उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का हंगामा और विरोध देख नगर निगमकी अधिकांश गाड़ियां बिना कूड़ा डाले बैरंग लौट गई।न्यू हिंडन विहार के लोगों का कहना है कि हज हाउस के पीछे नगर निगम की गाड़ियां करीब 20-25 दिन से कचरा डंप कर रही हैं। यहां पर कूड़े के ढेर लग गए हैं।इसकी वजह से आसपास की कालोनियों में गंदगी फैल रही है। कॉलोनी में बदबू फैल रही है। बीमारी फैलने का डर सता रहा है।जब कूड़ा डलना शुरू किया था तभी नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा डालने से मना किया था,लेकिन लगातार कूड़ा डाला जा रहा था। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम की गाड़ियों को कूड़ा डालने से रोका। लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने यहां कूड़ा डालना बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।वहीं, नगर निगम के मोहन नगर सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।

No comments:
Post a Comment