लोकसभा चुनाव: पूनम सिन्हा ने लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 17 April 2019

लोकसभा चुनाव: पूनम सिन्हा ने लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल किया

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके बाद आज उन्होंने लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल किया।

बीजेपी का साथ छोड़ सपा में शामिल हुई पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सपा लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह को टक्कर देने वाले चेहरे की तलाश में थी। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव और शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में पूमन सिन्हा को टक्कर देने की बात कही गई। वहीं, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूनम को समर्थन दे सकती है।

कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। इससे लखनऊ में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad