हरदोई- ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार महिलाएं जख्मी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 23 April 2019

हरदोई- ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार महिलाएं जख्मी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर

हरपालपुर/हरदोई- कटियारी क्षेत्र के ललुआमऊ गांव से सांडी थाना क्षेत्र के धोधी गांव में दवाई संस्कार करवाकर घर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली सोमवार की रात महितापुर गांव के पास ऐड़ा-भदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे ट्रॉली में सवार चार महिलाएं घायल हो गई।ट्रॉली में सवार चारों घायल महिलाओं को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां से चारों महिलाओं की की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हरपालपुर थाना क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी कमलेश के पुत्र केशव की सोमवार को उसके ननिहाल सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव में देवाई संस्कार समारोह था। देवाई संस्कार कराकर घर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली सोमवार की रात करीब 10 बजे महितापुर गांव के पास ऐड़ा भदार मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार ललुआमऊ गांव निवासी कमला 55 पत्नी दृगपाल,सुशीला 45 पत्नी नरेन्द्र,जय देवी 45 पत्नी हंसराम व महितापुर गांव निवासी राजबेटी 35 पत्नी राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गई। रात में ही महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हरपालपुर में भर्ती कराया गया। सीएचसी में चारों घायल महिलाओं की डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad