प्रेस कॉन्फेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शक्स ने फेंका जूता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 18 April 2019

प्रेस कॉन्फेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शक्स ने फेंका जूता

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को जूता फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी कानपुर का रहने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया। प्रवक्ता ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। यह घटना भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की है। जूता फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

राव ने हमले के बाद कहा, यह कांग्रेस द्वारा की गई निंदनीय घटना है। यह कांग्रेस से प्रभावित एक व्यक्ति की हरकत है, जो समान सोच के साथ यहां आया था। इस घटना के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाता सम्मेलन जारी रखा।

भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर जीवीएल प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मौजूद एक शख्स ने जूता फेंका। वहां पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया है।

बताया जा रहा कि जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। वह हॉल में सबसे आगे बैठा था, जैसे ही जीवीएल नरसिम्हा राव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। जीवीएल बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।आरोपी शख्स के पास मिले विजिटिंग कार्ड में उसका नाम शक्ति भार्गव लिखा है। आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन पर जूता फेंकने वाले शख्स से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

शक्ति भार्गव कानपुर का रहने वाला है। वहीं इसके परिवार का भार्गव हॉस्पिटल है, लेकिन पिछले कुछ सालों से परिवार में झगड़ा चल रहा है। 2 साल से मां से अलग रह रहा है। उन्होंने शक्ति को बेदखल कर रखा है, इसे कुछ प्लॉट का मामला है, जिसे लेकर परेशान चल रहा था। कोर्ट में केस है, मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad