मुंबई। अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड का टीजर रिलीज हो गया है। बता दें, हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर प्रभात का किरदार निभा रहे हैं जिसे भारत के सबसे खतरनाक आतंकी को पकड़ना है।
फिल्म की कहानी साल 2007 से 2013 के बीच देशभर में हुए आतंकी हमलों से जुड़ी है। फिल्म में अर्जुन कपूर अपने चार साथियों के साथ मिलकर उस शख्स को पकड़ने की कोशिश करेंगे जो इन आतंकी हमलों से जुड़ा था और जिसे भारत का ओसामा कहा जाता था।
इससे पहले सोमवार को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें अर्जुन नजर आ रहे थे। इस पोस्टर को काफी पसंद किया गया। जारी किए गए इस पोस्टर में अर्जुन काफी इंटेस नजर आ रहे थे, इसमें केवल उनकी आंखें नजर आ रही थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया जो बेहद शानदार है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह जाबांजी की कहानी है। इसकी कहानी 5 लोगों पर आधारित हो जो भारत के ओसामा को ढूंढ़कर करोड़ों लोग की जान बचाते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है फिल्म का ट्रेलर भारत में हुए बम धमाकों की बात करते हुए शुरू होता है। इसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा कहा गया श्लोक भी शामिल किया गया है। इसके अलावा फिल्म की कहानी को टीजर के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया हैl यह फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगीl हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई हैl फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है। ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस की सच्ची कहानी है।
कौशिक रंगकर्मी रहे जिन्हें लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाये कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था।

No comments:
Post a Comment