3 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 2 May 2019

3 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपका परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचिएगा। मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी प्रफुल्लिता और स्फूर्ति में अधिक वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन शारीरिक एवं मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों से भेंट होगी। मध्याह्न के बाद पारिवारिक बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। सेहत को संभालें।

कर्क राशिफल— आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास व पर्यटन का मज़ा ले पाएंगे। स्नेहीजनों से मतभेद हो सकता है।

सिंह राशिफल— आज आपको शारीरिक व मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। फ़िज़ूल खर्च होने से धन का व्यय होगा। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। भेदभाव हो सकता है।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है। धार्मिक काम और दैवीय-दर्शन का लाभ मिलेगा। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। ऊपरी अधिकारी की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। मनवांछित वृद्धि होगी।

तुला राशिफल— आज आप मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर के आनन्द लेंगे। व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा। परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको अपनी वाणी और वर्तन में पूर्ण संयम रखना होगा। स्नेहीजनों के साथ रोष हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों की तिलांजलि दे दीजिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु राशिफल— आज के दिन हताशा और ग्लानि का भाव आपके मन में उत्पन्न होगा। अपने क्रोध पर आज आप संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो उसका भी ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ्य हो सकते हैं।

मकर राशिफल— आज का दिन आपके लिए पूर्ण रूप से शुभफलदायी होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप स्वास्थ्य व निरोगी रहेंगे। मनोरंजन प्रवृत्तियों में आप व्यस्त रहेंगे।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन अशान्ति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धनखर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। कार्य में यश-कीर्ति मिलने में देर लग सकती है।

मीन राशिफल— आज आपको विविध क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। धार्मिक यात्रा व दैवीय-दर्शन का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad