8 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

8 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज बुद्धि एवं परामर्श शक्ति का सदुपयोग करके आर्थिक वृद्धि कर सकेंगे। संतान पक्ष की विवाह आदि जिम्मेदारियों को आगे बढ़ा सकेंगे। पहले दिए गए उधार रुपये आज वापस आ सकते हैं, थोड़ा प्रयत्न करें। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल— अति महत्वपूर्ण कार्य को आज के दिन आप रोक दें। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, फिर भी पैरों में कष्ट की शिकायत रह सकती है। मानसिक अशान्ति से व्यापार में हानि या लोक व्यवहार में अपयश मिल सकता है, सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल— आज आपको धन, वस्त्र या किसी कीमती वस्तु की भेंट मिल सकती है। विरोधी पक्ष निर्बल रहेगा। संतान एवं पत्नी से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें, उन्हें समझें और हो सके तो नए वस्त्राभूषण की भेंट दें।

कर्क राशिफल— आप आज हो सके तो निराशा को दूर ही रखें। धन का व्यय हो सकता है या अचानक कोई आने का आफत का डर भी रहेगा। कोई छोटी-मोटी चोट न लगे, वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखें। नौकरी में पराधीनता का अनुभव होगा।

सिंह राशिफल— जिन कार्यों को आप भाग्य से जोड़ रहे हैं उनमें आज सफलता मिलेगी। व्यवसाय में दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी। आनन्ददायक तथा उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहेगा। पत्नि व संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन व्यापार के कार्यस्थल पर स्थिति लाभदायक रहेगी। व्यापार की उलझनों को अपनी चतुराई और बुद्धिबल से सुलझा पाएंगे। निवेश किए गए रुपयों में धीमी गति से लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल— आज परिवार में खुशहाली रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे एवं महत्वपूर्ण कार्य पर सकारात्मक विचार होगा। श्वसुर पक्ष की ओर से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल— आज आप अपने स्वास्थ्य का ज़रूर ध्यान रखें। श्वास, खांसी या दमा के रोगी है तो आज के दिन आप सविशेष ध्यान रखें। मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करें। व्यापार में आय-व्यय का संतुलन बनाकर ही चलें।

धनु राशिफल— आज के दिन आप परोपकार के कार्यों को अग्रता देंगे। सार्वजनिक और सत्कर्म के कार्य में यश और कीर्ति आसानी से मिलेगी। अस्पताल या वैद्यकीय कार्यों में आपकी सेवा का उल्लेख होगा। अच्छा आरोग्य प्राप्त होगा।

मकर राशिफल— आज आप दैनिक व्यापार में परिवर्तन के बारे में सोचेंगे या करेंगे। नौकरी करने वाले जातक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे। विद्यार्थी एवं कॉलेज के छात्रों में उत्साह का वातावरण रहेगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको पारिवारिक जायदाद एवं कारोबार में अधिकार की प्राप्ति दे सकता है। घरेलु-भौतिक एवं ऐशो-आराम व सुख की प्राप्ति होगी। मित्रों से मिलन, शादी-ब्याह की बातचीत में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशिफल— आज आपको किन्हीं महत्वपूर्ण विचारों में पराधीनता का आश्रय लेना होगा। आलस्य एवं ईर्ष्या से हाथ में लिए हुए कार्यों में नुकसान हो सकता है। मित्रजनों से और रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad