एसटीएफ ने गौतमबुद्धनगर से दबोचा,दो साथी भागने में कामयाब
लखनऊ। एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान घुमन्तू बावरिया गिरोह के एक बदमाश को गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपित के कब्जे से एक तमंचा,दो कारतूस,एक बाइक व पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गये बदमाश पर एक लाख का इनाम था। एसटीएफ ने बताया कि वर्ष 2017 में जनपद गोण्डा की इलाहाबाद बैंक की शाखा में बावरिया गिरोह ने धावा बोलकर गार्ड की हत्या कर 50 लाख से अधिक की लूट की थी। पकड़े गये आरोपित को उपचार के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बावरिया गिरोह का वांछित अभियुक्त बिजुआ उर्फ विजय सिंह बावरिया के अपने सदस्यों के साथ ग्रेटर नोएडा आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने उक्त स्थान पर घेराबंदी कर रखी थी। इसी दौरान समय लगभग 03.20 बजे सर्विस रोड सूरजपुर, इण्डस्ट्रीयल एरिया रोड, एलजी चैक से आगे दो बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार व्यक्तियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर एसटीएफ की टीम ने आत्मरक्षार्थ फायर कर बिजुआ उर्फ विजय सिंह बावरिया के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। वहीं मौके से दो साथी राकेश पुत्र विजय सि ंह उर्फ बिजुआ व सूरज पुत्र करूआ निवासीगण हेली मण्डी जटौली थाना पटौदी जनपद गुरूग्राम, हरियाणा भाग निकले। आरोपित ने नाम व पता बिजुआ उर्फ विजय सिंह बावरिया पुत्र कोकपाल सिंह निवासी बाल ूखेडा थाना अकराबाद जनपद अलीगढ, हाल पता-हेली मण्डी जटौली थाना पटौदी जनपद गुरूग्राम, हरियाणा बताया है। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त बिजुआ उर्फ विजय सिंह बावरिया ने बताया कि वह छिपकर हैलीमण्डी, पटौदी जनपद गुरूग्राम,हरियाणा में रह रहा था। उसने बताया कि अपने साथी समय सिंह उर्फ अशोक उर्फ सिब्बो पुत्र रोहातानसिंह बावरिया निवासी सिकरा थाना रूदावल जनपद भरतपुर व सतवीर पुत्र हरि सिंह निवासी तहसील पटौदी, गुरूग्राम, हरियाणा के साथ मिलकर 10 अक्टूबर 2017 को जनपद गोण्डा के इलाहाबाद बैंक की रानीबाजार शाखा में धावा बोलकर बैंक के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा 50 लाख से अधिक का कैश लूट लिया था। एसटीएफ ने बताया कि इसी मामले में आरोपित पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बावरिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment