लापता बुजुर्ग का कुकरैल जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

लापता बुजुर्ग का कुकरैल जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुकरैल जंगल में एक लापता बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान पंप ऑपरेटर के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना दे दी थी। सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 कुकरैल जंगल की है। यहां कई दिन पुरानी एक बुजुर्ग की लाश मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पम्प ऑपरेटर सैमपाल सिंह (56) पुत्र स्व. जंगी सिंह निवासी इंदिरागर सेक्टर 25 के रूप में हुई है। मृतक बाजारखाला में स्थित नगर निगम में पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। बाजारखाला में 4 तारीख को इस सम्बन्ध में घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि आफिस से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। वहीं, पुलिस के मुताबिक मृतक की ड्रग्स लेने के चलते मौत हुई है। फ़िलहाल मौत की असल वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad