एग्जिट पोल से न घबराएं, स्ट्रांग रूम-मतगणना केंद्रों पर डटे रहें : प्रियंका गांधी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 21 May 2019

एग्जिट पोल से न घबराएं, स्ट्रांग रूम-मतगणना केंद्रों पर डटे रहें : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑडियो संदेश भेजकर हिम्मत से डटे रहने की अपील की है। प्रियंका ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संदेश भेजा है कि वे अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान न दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।

कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।

प्रियंका ने आगे कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। बता दें कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267-350 सीटें आई हैं।

इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिम्मत के साथ डटे रहने का संदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad