हरदोई- स्वच्छता अभियान लिस्ट में कागजों से नंबर वन की जमीनी हकीकत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 28 May 2019

हरदोई- स्वच्छता अभियान लिस्ट में कागजों से नंबर वन की जमीनी हकीकत

कूडो से भरे नाले दे रहे बीमारियों को दावत

गलियों में भरा बदबूदार पानी

हरदोई।नगर पालिका परिषद शहर में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के दावे चाहे जो भी करे लेकिन सच्चाई यह है कि पूरा शहर कूड़े के ढेर से पटा पड़ा हुआ है। शहर भर के सभी नाले व नालियां गंदगी से इस कदर बजबजा रहे हैं कि उनसे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना हराम है। घनी आबादी वाले इलाकों का हाल तो और भी ज्यादा खराब है।कहने को पालिका प्रत्येक वार्ड में रोस्टर के हिसाब से साफ सफाई अभियान चलाए जाने की बात कह रही है लेकिन उसका स्वच्छता अभियान बेअसर साबित हो रहा है। जिलाअस्पताल के पास बने कूडा घर में कूड़ा बाहर रोड पर बिखरा पड़ा है तो दूसरी ओर जगह जगह कूड़े के ढेर और बंद पड़ी नालियों का पानी गलियों में भरा हुआ है।लखनऊ रोड स्थित बाबू सिंह पत्रकार वाली गली निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मी गली में आते तो रोज है मगर टहलने के बाद वापस हो जाते हैं। उन्हें गली की सफाई से कोई मतलब नही। शहर में नालो के हालात बद से बदत्तर हो चुके हैं। एक ओर गर्मी का मौसम तो उसमें गंदगी से भरे नालो की वजह से मच्छरों के आतंक शहर वासियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है।शहर में लाखों रुपए की फ़ाग मशीन का बजट तो बन रहा मगर वो केवल कागजो पर खर्च हो रहा है। तो दूसरी बार सांडी रोड से निकला हुआ नाला आलू थोक होते हुए तिलिया मोहल्ले से निकला ,जहां कई महीनों से सफाई ना होने के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ चुकी है। मोहल्ला निवासी बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं।मगर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad