हरदोई।बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद हरकत में हरदोई का पुलिस प्रशासन आया है। शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया गया हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई अवैध सामग्री बरामद नही की गई लेकिन जहां कहीं अवैध सामग्री मिलेगी कार्यवाई की जाएगी।बाराबंकी में जहरीली शराब से मौतों के बाद हरदोई में भी पुलिस प्रशासन जाग उठा और आनन फानन में जिले भर में शराब के ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस के साथ साथ इस टीम में आबकारी के लोग भी मौजूद रहे। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जो इस तरह के कृत्य में पहले से भी संलिप्त थे ,उनके यहां भी चेकिंग होगी और अगर अवैध सामग्री बरामद हुई तो कार्यवाई होगी।
Post Top Ad
Tuesday, 28 May 2019
हरदोई- शराब ठेकों पर चलाया गया चेकिंग अभियान अफरातफरी का माहौल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment