हरदोई- कटियारी क्षेत्र के बेटे ने राज्य स्तर पर किया कटियारी का नाम रोशन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 28 May 2019

हरदोई- कटियारी क्षेत्र के बेटे ने राज्य स्तर पर किया कटियारी का नाम रोशन

हरपालपुर।हरदोई।टियारी क्षेत्र में पढ़े बड़े अरविन्द कुमार यादव ने ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम कानपुर में26,27मई को आयोजित दो दिवसीय योग स्पोर्ट्स रेफरी कार्यशाला में हरदोई जिले से खसौरा निवासी अरविन्द कुमार को योग खेल का राज्य स्तरीय रेफरी बनाया गया है। जनवरी 2018 में ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम कानपुर में राज्य स्तरीय योग स्पोर्ट्स रेफरी परीक्षा का आयोजन किया गया था।जिसमें अरविन्द कुमार को ए ग्रेड प्राप्त हुई है। जिसके बाद ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम कानपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से चयनित 42 लोगों को आमंत्रित किया गया था।अरविन्द को योग खेल प्रतियोगिताओं के लिए उत्तर प्रदेश का ए ग्रेड का राज्य स्तरीय रेफरी बनाया गया है।अरविन्द कुमार पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य ,भारत स्वाभिमान न्यास की जिला इकाई के मुख्य संरक्षक तथा बेसिक शिक्षा विभाग में विकास खण्ड साण्डी के बरनई चतरखा में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।योग में उनकी कुछ ऐसी रूचि है कि उनके विद्यालय के बच्चे भी योग में अग्रणी हैं।जोविभिन्न प्रकार की योग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक प्राप्त कर चुके हैं।उनकी इस सफलता पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी रामसिंह, जिला योग विस्तारक प्रभारी डा. विद्या प्रकाश लल्ला, शरवन गुप्ता, संजीव तिवारी, कल्पना भदौरिया, रोली द्विवेदी, राधेश्याम, अनिल सक्सेना आदि लोगों ने खुशी जताकर शुभकामनायें दीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad