हरपालपुर।हरदोई।कटिहार क्षेत्र के अरवल थाना के दिब्बापुरवा गांव में मामूली विवाद को लेकर एक रिटायर्ड सैनिक को कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।अरवल थाना क्षेत्र के दिब्बा पुरवा गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक डोरीलाल 65 पुत्र परमेश्वरदीन का सोमवार की शाम गांव के ही हरिहर सिंह से जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद हरिहर सिहं उनके भाई छोटेभइया,पुत्र गोपाल व प्रियंका पुत्री छोटे भैया ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल को सीएचसी हरपालपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अरवल केप्रभारी एसओ ऋषि कपूर ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Post Top Ad
Tuesday, 28 May 2019
हरदोई- रिटायर सैनिक को बुरी तरह पीटा मरणासन्न अवस्था में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment