हरदोई।ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगलवार को जिला सूचना विभाग परिवार की ओर से आयोजित विशाल भण्डारे का शुभारम्भ जिला सूचना कार्यालय पर केटीएस के विजय सिंह एवं अपर जिला सूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से महाबली हनुुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भोग लगाकर किया।इस अवसर पर सूचना कार्यालय के संरक्षक प्रदीप कुमार,सिनेमा आपरेटर रामप्रकाश वर्मा,सुरेश भारती,रवीन्द्र कुमार,लोक मित्र सपना देवी,शिखा तिवारी,प्रतिभा वर्मा, शिंवागी मिश्रा,देवेश उत्तम,रवि जायसवाल, कुशाग्र शुक्ला तथा शिव मंगल ने बजरंग बली के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा भण्डारे में सहयोग प्रदान किया। भण्डारे में विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी,कर्मचारी, पत्रकार बन्धओं सहित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Post Top Ad
Tuesday, 28 May 2019
हरदोई- बड़े मंगल पर जिला सूचना विभाग की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment