नई दिल्ली। फिल्म ‘बधाई हो’ में एक बुजुर्ग प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाकर ख़ूब लोगों के बीच खूब चर्चा बटोरने वाली नीना गुप्ता फिर से लाइमलाइट में आ रही हैं। ‘बधाई हो’ की कामयाबी के बाद उन्हें बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।
वो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार की मां के रोल में नजर आएंगी। नीना गुप्ता इस फिल्म में एक टिपिकल मां के रोल में नजर नहीं आएंगी और एक मां के तौर पर उनका अंदाज बेहद अलग होगा। जिसके चलते फिल्म में उनके बेटे बने अक्षय कुमार, अक्षय की हीरोइन कैटरीना और खुद उनके रिश्तों का एक नया आयाम देखने को मिलेगा।
नीना गुप्ता ने कहा है कि “सूर्यवंशी में काम करने को लेकर मैं काफ़ी उत्साहित हूं। ये एक कमर्शियल फिल्म है जिसे बड़ी तादाद में लोग देखेंगे। एक कलाकार के लिए ये बहुत ही खुशी की बात होती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी फिल्म देखें। रोहित एक बेहद सेंसिबल डायरेक्टर हैं और फिल्म बनाते वक्त हर बारीक चीज पर उनकी नजर होती है।”
अक्षय कुमार की मां का रोल करने से संबंधित सवाल पर नीना गुप्ता ने कहा, “मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं किसी की मां का रोल कर रही हूं या बहन का रोल प्ले कर रही हूं। रोल अच्छा हो तो मैं कोई भी रोल करने के लिए तैयार रहती हूं। अक्षय एक बेहद अच्छे एक्टर हैं। उन्होंने अतीत में भी बहुत अच्छा काम किया है। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव साबित होगा।”
नीना गुप्ता ने एक बार फिर से बॉलीवुड द्वारा उनमें इंटरस्टेट दिखाने का श्रेय पूरी तरह से ‘बधाई हो’ की कामयाबी को देते हुए कहा, “इस फिल्म के बाद लोगों ने मुझे फिर से याद और नोटिस किया है। ऐसे में अब मुझे अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं।”

No comments:
Post a Comment