बाहुबली मोनू सिंह समेत सात लोगो के खिलाफ अपहरण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

बाहुबली मोनू सिंह समेत सात लोगो के खिलाफ अपहरण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर—— मतदान के एक दिन पहले गठबन्धन प्रत्यासी चन्द्र भद्र सिंह सोनू के भाई एश भद्र सिंह मोनू व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति शिव कुमार सिंह के बीच हुए विवाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पति के द्वारा रजिस्ट्री की गई तहरीर पर पुलिस कप्तान अनुराग वत्स के आदेश पर बल्दीराय थाने में अपहरण सहित अन्य धाराओं में यश भद्र सिंह मोनू समेत अन्य लोगो के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है
विदित हो कि बीते 11 मई की रात्रि को बल्दीराय थानाक्षेत्र के बहुरावा के पास एक महिला का एक्सिडेंट का मामला सामने आया था जिसमे बताया जा रहा था कि वह गाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पति की थी दूसरे दिन एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पति को यस भद्र सिंह मोनू समझा रहे थे जोने हिसाब से तू करत बाट्या ऊ हिसाब से कयहू न करत अहय उसी में कोई व्यक्ति गाली भी दे रहा था तो किसी ने यह भी कहा कि तू इन्ही के पाला बाट्या इन्ही के खिलाफत करत बाट्या वही मोनू सिंह ने शिव कुमार सिंह से अपने को मुन्ना बजरंगी से हत्त्या कराने की बात भी कही बहरहाल शिव कुमार सिंह मोनू सिंह को सफाई देते नजर आए , मुकदमा लिखवाने की बात भी मोनू सिंह ने कहा तो शिव कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा तभी लिखा जाएगा जब महिला मर चुकी होगी अन्यथा नही लिखा जाएगा रात्रि में पुलिस आई शिव कुमार सिंह थाने गये लेकिन तहरीर नही दिए वही पुलिस कप्तान को रजिस्ट्री द्वारा तहरीर भेजकर सुरक्षा व न्याय की मांग की वही जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से मुख़ातिब हुई पत्रकारों के सवाल पर ऊषा सिंह ने उस रात्रि की पूरी घटना की दास्तान बताते हुए कानून से भरोसा उठने की है और यह कहा है कि इसका जवाब जिले की जनता वह ईश्वर देगा बहरहाल बल्दीराय थाने में यश भद्र सिंह मोनू, अविनाश राठी, संदीप सिंह हैंडिल, कौशलेंद्र सिंह दिक्कत, अंशू सिंह, मयग, राम मूर्ति सिंह एक अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 342 427,365, 367 368, 395 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad