गोरी तोरी चुनरी.. गाना न बजाने पर ली थी जान, डेढ़ माह बाद पुलिस कर पाई खुलासा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

गोरी तोरी चुनरी.. गाना न बजाने पर ली थी जान, डेढ़ माह बाद पुलिस कर पाई खुलासा

कानपुर। गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल रे.. गाना मोबाइल पर नहीं बजाने पर आटो चालक व उसके साथी ने बीयर शॉप सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पनकी पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने पर्दाफाश करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

29 मार्च को पनकी के सरायमीता इंडस्ट्रियल एरिया में चकेरी निवासी सेल्समैन रवि यादव का शव मिला था। पुलिस अंधेरे में तीर मार रही थी, इसी बीच रवि का मोबाइल कन्नौज में एक्टिवेट हो गया। मोबाइल घटना वाली रात 12 बजे नवाबगंज में बंद हुआ था। उसके आधार पर गुरुवार देर रात पुलिस ने सरायमीता एलएमएल चौराहे के पास से मूलरूप से बिहार निवासी सुशांत और सरायमीता के आटो चालक आकाश निगम को गिरफ्तार किया। पनकी थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह के मुताबिक 28 मार्च की रात रवि टाटमिल चौराहा के पास आकाश के आटो में बैठा। सुशांत पहले से आटो में बैठा हुआ था। इसी बीच शराब न मिलने की चर्चा पर रवि ने घंटाघर में बीस रुपये ज्यादा देकर शराब दिलवाने की बात कही। उसके बाद तीनों ने शराब खरीदकर पी और और आर्य नगर पहुंचकर बिरयानी खाई।

अधिक नशे में होने के चलते रवि को भी आटो से लेकर पनकी पहुंच गए। इस दौरान रवि ने मोबाइल पर अंग्रेजी गाना बजाना शुरू कर दिया। सुशांत ने भोजपुरी गाना बजाने को कहा तो विवाद हो गया। आकाश के बीच में आने पर रवि ने उसे धक्का दे दिया। सिर में चोट लगने पर आकाश ने रवि के सिर पर पत्थर मार दिया। रवि के गिरते ही सुशांत ने पास ही पड़ी सीमेंट की पटिया उसके सिर पर मार दी। शिनाख्त मिटाने के लिए आटो का पहिया उसके सिर पर चढ़ाने के साथ रुपये व मोबाइल भी ले लिया। अगले दिन मौके पर गया था सुशांत घटना के अगले दिन सुशांत मौके पर गया था। शिनाख्त न होने की बात जानकर मोबाइल लेकर बिहार चला गया। वहां उसके खिलाफ लूट व मारपीट के पांच मामले दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad