लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाने की पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर डीजल चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में डीजल भी बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग की मारुति वैन चोरी का डीजल लादकर समतामूलक चौराहे की तरफ रिंगरोड की तरफ आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र, कांस्टेबल प्रवेंद्र सिंह, सुभाष यादव और राम शंकर यादव की टीम सर्वोदय नगर बंधा रोड पर पहुंची और मारुति वैन का इंतजार करने लगी।
कुछ देर बाद एक लाल रंग की बहन को रोका। व्यक्तियों के कब्जे से मारुति वैन की तलाशी ली गई तो उसमें 9 पीपा डीजल भरा हुआ और एक हथौड़ी, प्लास्टिक का पाइप बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामाशंकर यादव निवासी नन्हीपुर और जयकरन यादव निवासी ओदार कुर्सी बाराबंकी बताया है। पूछताछ में आरोपियों ने कि वह फन मॉल के पीछे झाड़ियों के पास खड़े वाहनों से डीजल चुराते और अपने गांव ले जाकर जरूरतमंदों को भी बेच देते थे।

No comments:
Post a Comment