लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में लटका मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना से पुलिस अंजान बनी रही। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, घटना चिनहट थाना क्षेत्र की है। यहां के रहमानपुर में रहने वाला नीरज राठौर (28) पूड़ी का ठेला लगाता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। नीरज के पिता माता प्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली।ये नजारा देख ये नजारा देख परिजन उसे पुलिस को सूचना दिए बगैर अस्पताल ले गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मौत से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:
Post a Comment