गोरखपुर। देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के लालचक में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए गोरखपुर जनपद के चार युवक गंडक नदी में स्नान करते हुए डूब गए। लोगों ने चारों को बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम लालचक में संत ज्ञानेश्वर यादव की मकान गोरखपुर के बिछिया में है। उनकी लड़की की बरात सोमवार को आनी थी। जिसमें हिस्सा लेने के लिए बिछिया निवासी अमन यादव (25), सत्यव्रत मौर्य (22), अभिषेक (20), सारस्वत (25) समेत सात युवक भी आए थे। दोपहर को भोजन करने के बाद पास में मौजूद गंडक नदी में स्नान करने लगे। इस बीच गहरे पानी में जाने के चलते अमन यादव, सत्यव्रत, अभिषेक, सारस्वत डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

No comments:
Post a Comment